बरेली: महिला पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप
अमृत विचार, बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने महिला पर गांव की लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवक ने महिला के खिलाफ थाना सुभाषनगर में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के एक गांव में …
अमृत विचार, बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने महिला पर गांव की लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवक ने महिला के खिलाफ थाना सुभाषनगर में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले हरीशपाल नामक युवक ने बताया उसके गांव में रहने वाली महिला का चाल-चलन ठीक नहीं है। महिला पुलिस से झूठी शिकायत करके गांव के लोगों को धमकाती है।
युवक का आरोप है कि महिला आस-पास के क्षेत्र की लड़कियों को फंसाकर वेश्यावृत्ति कराती है। अगर गांव का कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उसे झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देती है। कुछ दिन पहले उसके गांव के एक युवक पर भी महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। दो दिन पहले युवक का महिला से जमीन को लेकर विवाद हुआ। युवक को डर है कि महिला उस पर झूठा आरोप लगाकर फंसा सकती है। इस कारण उसने आज थाना सुभाषनगर में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: परिवहन मंत्री ने तलब की ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की रिपोर्ट
