बरेली: अमृत योग सप्ताह में मशाल लेकर दौड़े युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अमृत योग सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार की प्रात: गांधी उद्यान से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक युवा योग चेतना दौड़ में हाथों में मशाल लेकर दौड़े। गुरुवार की प्रात: गांधी उद्यान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. डीके द्विवेदी ने युवा चेतना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा हाथों में मशाल …

अमृत विचार, बरेली। अमृत योग सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार की प्रात: गांधी उद्यान से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम तक युवा योग चेतना दौड़ में हाथों में मशाल लेकर दौड़े। गुरुवार की प्रात: गांधी उद्यान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. डीके द्विवेदी ने युवा चेतना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा हाथों में मशाल लेकर गांधी उद्यान से स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे।

यहां योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव, डा. शिशिर अग्रवाल, डा. सचिन अग्रवाल, विनोद पगरानी, विभाग संयोजक रामपाल सिंह यादव, अध्यक्ष क्रीड़ भारती के डा शिवराम शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष नीलम जेठा, राकेश रावत, प्रेम नगर योग वेलनेस सेंटर से डा गरिमा सिंह, विजय गुप्ता संयोजक अन्तर्राष्टीय योग दिवस कीड़ा भारती ब्रह्मकुमारी, डा उमेन्द्र सिंह अध्यक्ष (आर्यवीर योग संस्थान के योगाचार्य रिंकू गंगवार, संजय राठौर, डा अनू चौधरी, एक गूंज के अध्यक्ष बंटी ठाकुर, सूरज मुखी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अतुल चन्द्रा, अनूप शुक्ला युवा कल्याण से प्रेमलता सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष क्यारा युवा कल्याण विभाग ठाकुर तिलक आर्य, ज्योति ठाकुर, संगीता आदि मौजूद रहीं।

यहां भी हुआ योगाभ्यास
होमियोपैथी अस्पताल, 43 हेल्थ वैलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, आयुर्वेदिक कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, जिला जेल, जीटीआई, आईटीआई, अवंति बाई, विश्व विद्यालय में भी लोगों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया।

ये भी पढ़ें- गोली चले या लाठी, रविवार को प्रदर्शन जरूर होगा- मौलाना तौक़ीर रज़ा खां

संबंधित समाचार