हरदोई : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कांशीराम कालोनी की रहने वाली बब्ली की हरियाणा में मौत होने से यहां कोहराम मच गया। पति का कहना था कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई। वहीं मायके वाले इस तर्क को झूठा बताते हुए हत्या की बात कह रहे थे। सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले …

हरदोई। कांशीराम कालोनी की रहने वाली बब्ली की हरियाणा में मौत होने से यहां कोहराम मच गया। पति का कहना था कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई। वहीं मायके वाले इस तर्क को झूठा बताते हुए हत्या की बात कह रहे थे। सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताते है कि कोतवाली देहात की कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर-46 की रहने वाली बब्ली की शादी इसी ब्लाक के रहने वाले शिवम के साथ हुई थी। बब्ली के एक दुधमुंहा बच्चा भी है। शिवम हरियाणा में रेहड़ी मज़दूरी करता है। कुछ दिनों पहले बब्ली भी पति के साथ हरियाणा गई हुई थी। बुधवार को उसकी वहीं संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

गुरुवार को शिवम पत्नी का शव ले कर कांशीराम कालोनी पहुंचा। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों का कहना था कि बब्ली  का सारा शरीर काला पड़ चुका था । उसकी गर्दन में रस्सी की तरह से निशान दिखाई दे रहे थे । इस बारे में शिवम ने बताया कि करंट लगने से बब्ली की मौत हुई।

जबकि बब्ली के घर वाले शिवम के इस तर्क को झूठा बताते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। इस बारे में एसएचओ कोतवाली देहात गंगेश शुक्ला का कहना है कि आरोप-प्रत्यारोप के चलते शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें : हरदोई: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मृतका के पिता ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप 

संबंधित समाचार