बरेली: सपा नेता ने फेसबुक पर दी गर्दन काटने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
अमृत विचार, बरेली। सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के विरुद्ध की गई अभद्र पोस्ट का विरोध करने वाले युवक को ईद से पहले गर्दन काट कर हत्या करने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी के जगतपुर स्थित पनबड़िया के …
अमृत विचार, बरेली। सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के विरुद्ध की गई अभद्र पोस्ट का विरोध करने वाले युवक को ईद से पहले गर्दन काट कर हत्या करने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी के जगतपुर स्थित पनबड़िया के रहने वाले अमर राठौर ने बताया कि जोगी नवादा निवासी नाजिम अल्वी बीते दिनों से फेसबुक पर नूपुर शर्मा के लिए अभद्र और भड़काऊ पोस्ट कर रहा है।
उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने फेसबुक पर अमर राठौर का पता पूछा और धमकी दी कि वह ईद से पहले उसकी गर्दन काट देगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने बारादरी पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। गुरुवार को पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले को लेकर एसएसपी से मिलने वालों में भारतीय राष्ट्रवादी दल के अमित राठौर, भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सूरज राठौर के साथ ललित कुमार आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: राइस मिलों में ब्लेंडर लगाए जाने को लेकर बैठक का आयोजन
