अग्निपथ पर रायबरेली में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
रायबरेली। अग्निपथ की आग शुक्रवार को रायबरेली में भी पहुंच गई है। जिले के लालगंज कस्बे में छात्रों का उग्र प्रदर्शन शुरू हुआ है। शुक्रवार की प्रातः करीब दस बजे लालगंज कस्बे के गांधी चौराहा पर अचानक सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्र हुए है। मुंह में कपड़ा बांध कर छात्र हाथ में सरकार विरोधी …
रायबरेली। अग्निपथ की आग शुक्रवार को रायबरेली में भी पहुंच गई है। जिले के लालगंज कस्बे में छात्रों का उग्र प्रदर्शन शुरू हुआ है। शुक्रवार की प्रातः करीब दस बजे लालगंज कस्बे के गांधी चौराहा पर अचानक सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्र हुए है। मुंह में कपड़ा बांध कर छात्र हाथ में सरकार विरोधी तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जुमा होने के कारण कस्बे में पहले से ही प्रशासन सतर्क था। किंतु छात्रों का प्रदर्शन अचानक शुरू हो जाने के कारण प्रशासन के हाथ पैर फूल गए है। इस बीच पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया है।
पढ़ें-अग्निपथ पर हाहाकार, बिहार के लखीसराय-आरा और सुपौल में फूंकी गई ट्रेन, कई जगह बवाल
