चीन ने फिर दिया आतंकियों का साथ, अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित करने पर लगाया अड़ंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र । पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने फिर अड़ंगा लगाया है। भारत और अमेरिका मक्की को अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव लाए थे। चीन के वीटो के बाद इस प्रस्ताव पर अमल …

संयुक्त राष्ट्र । पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर चीन ने फिर अड़ंगा लगाया है। भारत और अमेरिका मक्की को अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव लाए थे। चीन के वीटो के बाद इस प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने इस प्रस्ताव को अंतिम क्षण में बाधित कर दिया। मक्की, लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद का रिश्तेदार है।

बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने इस प्रस्ताव को अंतिम क्षण में बाधित कर दिया। पाकिस्तान के मित्र देश चीन ने भारत और उसके सहयोगियों द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने के प्रयासों को इससे पहले भी कई बार बाधित किया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच राष्ट्र – अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस – स्थायी सदस्य हैं। इनके पास ‘वीटो’ का अधिकार है यानी यदि उनमें से किसी एक ने भी परिषद के किसी प्रस्ताव के विपक्ष में वोट डाला तो वह प्रस्ताव पास नहीं होगा।

आपको बता दें कि 2017 में अब्दुल रहमान मक्की के बेटे ओवैद रहमान मक्की को जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में मार दिया था। मक्की लश्कर-ए-तैयबा के टॉप नेताओं में से है। अमेरिका ने मक्की को आतंकी घोषित कर रखा है और उस पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम रखा हुआ है। मक्की पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण देने के लिए मशहूर है। मक्की कई आतंकी संगठनों से जुड़ा रहा है और युवाओं को आतंक के रास्ते पर लाने के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि मक्की का तालिबान नेता मुल्ला उमर और अल कायदा के अयमान अल-जवाहिरी से बेहद करीबी संबंध है। 2017 में अब्दुल रहमान मक्की के बेटे ओवैद रहमान मक्की को जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में मार दिया था।

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने कहा- भारत के साथ खड़े हैं हम, साझेदार बनने के इच्छुक

संबंधित समाचार