बहराइच: तालाब में उतराता मिला नेपाली युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना में स्थित तालाब में शुक्रवार को लोगों ने एक नेपाली युवक का शव उतराता देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चिकवा में तालाब स्थित है। तालाब के निकट से शुक्रवार को …

अमृत विचार, बहराइच। रूपईडीहा थाना में स्थित तालाब में शुक्रवार को लोगों ने एक नेपाली युवक का शव उतराता देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चिकवा में तालाब स्थित है। तालाब के निकट से शुक्रवार को लोग गुजर रहे थे। तभी एक 38 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। रूपईडीहा थानश्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब से शव बाहर निकलवाया।

इसके बाद लोगों से पहचान कराई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतक नेपाल का निवासी है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। नेपाल राष्ट्र को भी फोटो भेजी जा रही है।

पढ़ें-लखनऊ: गोमती नदी में देर रात युवती ने लगाई छलांग, सुबह उतराता मिला शव

संबंधित समाचार