मुरादाबाद : युवा निर्यातक अमित अग्रवाल बने ईसीजीसी के डायरेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के युवा निर्यातक अमित अग्रवाल एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीजीसी) के डायरेक्टर बनाए जाने से जिले के निर्यातकों में खुशी है। वह अब देश के निर्यातकों का प्रतिनिधित्व कर उद्योग जगत को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अमित के ईसीजीसी डायरेक्टर बनने के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर लघु …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद के युवा निर्यातक अमित अग्रवाल एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीजीसी) के डायरेक्टर बनाए जाने से जिले के निर्यातकों में खुशी है। वह अब देश के निर्यातकों का प्रतिनिधित्व कर उद्योग जगत को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अमित के ईसीजीसी डायरेक्टर बनने के बाद मुरादाबाद पहुंचने पर लघु उद्योग भारती के बैनर तले उनका स्वागत किया गया।

अमित ने कहा कि निर्यातकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान कराएंगे। एलयूबी के प्रदेश सचिव अजय गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती में अहम जिम्मेदारी निभाने के बाद अमित अग्रवाल को भारत सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिला है।

अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद के निर्यातकों की आवाज अब सीधे सरकार के सामने पहुंचेगी। स्वागत करने वालो में रचित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, राकेश ढल, नीरज गांधी, अंकित सिंह रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

संबंधित समाचार