अमरोहा : झुग्गी में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बागड़ी समुदाय की झुग्गी में घुस गया। जिसकी चपेट में आकर मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। उधर युवक की मौत के बाद बागड़ी समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने …
हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बागड़ी समुदाय की झुग्गी में घुस गया। जिसकी चपेट में आकर मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। उधर युवक की मौत के बाद बागड़ी समुदाय के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हसनपुर नगर में ब्लॉक तिराहे पर नुमाइश ग्राउंड में सड़क किनारे बागड़ी समुदाय के कई परिवार वर्षों से झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह को गजरौला की दिशा से आया एक ट्रक बागड़ी समुदाय की झुग्गी में घुस गया। जिससे उनकी झुग्गी झोपड़ी तहस नहस हो गई। ट्रक की चपेट में आकर 36 वर्षीय सत्ते की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही सीओ सतीश पांडेय और इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों को समझकर शांत किया। बाद में पुलिस ने ट्रक को वहां से हटवाया और कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। उधर हादसे में मारे गए युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से बागड़ी समुदाय के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अरविंद त्यागी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। ट्रक कब्जे में कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
