पीलीभीत: अलर्ट के बीच कर दी भड़काऊ पोस्ट, दो पकड़े
पीलीभीत, अमृत विचार। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसर दौड़-भाग में जुटे रहे। इसी बीच खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी कर दी गई। विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इसका पता लगते ही कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उनसे …
पीलीभीत, अमृत विचार। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसर दौड़-भाग में जुटे रहे। इसी बीच खुराफात कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी कर दी गई। विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इसका पता लगते ही कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जाती रही। फिलहाल, सख्ती का असर रहा कि नमाज को सकुशल एवं शातिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन कामयाब रहा।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में हुई हिंसा को लेकर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया था। पिछले शुकवार को जुमे की नमाज के बाद कई जिलों में भीड़ सड़कों पर उतर आई थी। हालांकि पीलीभीत में सब ठीक-ठाक रहा था। अन्य जनपदों में हुई हिंसा को देखते हुए इस बार भी पुलिस प्रशासन हाईअलर्ट पर थे। शुक्रवार को सुबह से ही मस्जिदों के बाहर और चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। अफसर भ्रमण करत रहे।
जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कोतवाली में स्टे किया। एडीएम राम सिंह गौतम, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी कमल्ले चौकी पर रुके रहे। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट डा. राजेश कुमार, सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद के बाहर मोर्चा संभालते दिखे। मोबाइल टीमें क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास भ्रमण पर रही।
सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था कि एक-एक कर दो बार सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दी गई। मामला संज्ञान में आते ही अफसर सख्त हुए। तत्काल कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया और फिर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। उन्हें टीम पकड़कर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ चलती रही। मस्जिदों के आसपास किसी को बेवजह जमा होने नहीं दिया गया। उधर, जोन स्तर से भी अफसर समय-समय पर हालात की जानकारी लेते रहे।
इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग, व्यापारी देख हुआ बेहोश
