पीलीभीत: युवाओं के जुटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
पीलीभीत, अमृत विचार। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराकर पुलिस राहत महसूस कर रही थी कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के जुटने की खबर मिल गई। जिसने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। जामा मस्जिद गेट पर मौजूद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ सिविल लाइन चौकी पहुंचे और घंटों डेरा जमाए …
पीलीभीत, अमृत विचार। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराकर पुलिस राहत महसूस कर रही थी कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के जुटने की खबर मिल गई। जिसने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। जामा मस्जिद गेट पर मौजूद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ सिविल लाइन चौकी पहुंचे और घंटों डेरा जमाए गए। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग से सुरागरसी कराई जाती रही। हालांकि बाद में मामला अफवाह साबित हुआ। जिस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई सेना भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ विवादों में है। इसे लेकर कई शहरों में युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते रहे हैं। कई स्थानों पर उपद्रव हुए थे। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। तराई के युवाओं ने भी इसे गलत बताया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवा इस योजना का विरोध करने के लिए जमा हो रहे हैं।
सिविल लाइन चौकी के पास युवाओं के जमा होने की बात कही गई। इसका पता लगते ही पुलिस अधिकारी संजीदा हो गए। खुफिया तंत्र को इसकी जानकारी करने में लगा दिया गया। एहतियातन सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाली पुलिस के साथ सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां पर काफी देर तक रुके रहे और पड़ताल कराई जाती रही। कहीं से कोई इनपुट प्राप्त नहीं हुआ, न ही कोई विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा। जिसके बाद टीम को अलर्ट रहने की हिदायत देकर वह चले गए।
यह भी पढ़ें-पीलीभीत: अलर्ट के बीच कर दी भड़काऊ पोस्ट, दो पकड़े
