China Found Water On Moon : चीन के Chang’E-5 लैंडर को चांद पर मिला पानी और जलस्रोत
बीजिंग। चीन को चांद पर पानी होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। चीन के चैंग ई-5 लूनर लैंडर ने चांद पर पानी खोजा है। इस लूनर लैंडर ने अपनी इस खोज में ये बात भी साबित कर दी है कि चांद पर यह पानी उसके मूल जल स्त्रोत से ही आया है यानि ये चांद …
बीजिंग। चीन को चांद पर पानी होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। चीन के चैंग ई-5 लूनर लैंडर ने चांद पर पानी खोजा है। इस लूनर लैंडर ने अपनी इस खोज में ये बात भी साबित कर दी है कि चांद पर यह पानी उसके मूल जल स्त्रोत से ही आया है यानि ये चांद का अपना नेटिव वाटर है। चीन की खोज की रिपोर्ट Nature Communications जर्नल में प्रकाशित हुई है। चीन का लूनर लैंडर चांगई-5 पहली ऐसी प्रयोगशाला है, जिसने चांद पर रहते हुए वहां पानी की खोज की है। चंद्रयान-1 या LRO ने चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते हुए पानी खोजा था। जबकि, चांगई-5 लूनर लैंडर चांद के उस इलाके में है, जहां पर आजतक कोई और लैंडर या रोवर नहीं गया।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन के साइंटिस्ट और इस रिपोर्ट के लेखक ली चुनलाई ने अपने बयान में कहा कि दुनिया में पहली बार हमने चांद से लौटे सैंपल की जांच की। साथ ही चांद पर मौजूद लैंडर चांगई-5 के डेटा का एनालिसिस किया। दोनों ही डेटा हमें यह बता रहे हैं कि चांद पर पानी मौजूद है। अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है। बस वहां पर पानी का रूप अलग है।
ली चुनलाई ने बताया कि इस समय चांद पर सौर हवाओं की गति कम है। लगातार आती सौर हवाओं की वजह से भी चांद पर हाइड्रोक्सिल का निर्माण हो सकता है। ये बात दशकों से पता है लेकिन चीन के चांगई-5 लूनर लैंडर ने इस बात की पुष्टि की है कि चांद पर मौजूद पानी उसकी सतह से काफी नीचे से निकल पत्थरों में है। भले ही ये पत्थर किसी समय हुए ज्वालामुखीय विस्फोट में निकले हों। ली ने बताया कि चांद के पत्थरों का अध्ययन करके हम चांद, उसकी उत्पत्ति और रसायनिक मिश्रण की जानकारी हासिल कर रहे हैं। चांगई-6 और चांग-7 आगे चलकर इस बात को और पुष्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें : ब्रिटेन सरकार ने विकीलीक्स के जूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने को दी मंजूरी
