मुरादाबाद : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा निराधार आरोप लगाकर ईडी के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा …

मुरादाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा निराधार आरोप लगाकर ईडी के द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को परेशान कराया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि सरकार भय का माहौल बनाना चाहती है। जनता के मुद्दे न उठाए जा सकें, इसलिए राहुल गांधी को सरकार के इशारे पर ईडी निराधार प्रताड़ित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को डर है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष अपने राष्ट्रपति कैंडिडेट को एक जुट होकर न जीता ले, इसलिए विपक्षी पार्टियों में ईडी और और सीबीआई का डर दिखाकर एकता खत्म करने के लिए भाजपा ईडी और सीबीआई से बीजेपी के प्रकोष्ठ की तरह कार्य करा रही है। जोकि लोकतंत्र की हत्या है।

जनता का उत्पीड़न करने वाली सरकार के पास कोई कामयाब नीति नहीं है। पूरे देश का युवा सड़कों पर अपनी नौकरी और भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार बन कर रह गई है। सरकार को किसान युवा बेरोजगार जनता से कोई लेना देना नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक फुल कुमार, अजय सारस्वत सोनी, पंडित देशराज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी अनूप दुबे, श्याम शरण एडवोकेट, श्याम बाबू बाल्मीकि व भयंकर सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय में यूरिनल सीट न होने पर अपर आयुक्त नाराज, दिए निर्देश

संबंधित समाचार