पीलीभीत: अग्नि के सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में बंधे 40 जोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर 40 और जोड़े दांपत्य जीवन में बंध गए। मरौरी और बरखेड़ा ब्लॉक में विधि विधान से शादियां कराई गई। नवदंपतियों को खुशहाल गृहस्थी का आशीर्वाद दिया गया। उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक …

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर 40 और जोड़े दांपत्य जीवन में बंध गए। मरौरी और बरखेड़ा ब्लॉक में विधि विधान से शादियां कराई गई। नवदंपतियों को खुशहाल गृहस्थी का आशीर्वाद दिया गया। उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद की जाती है।

शासन से बजट मिलने के बाद पांच ब्लॉकों में 121 जोड़ों की शादी 10 जून को कराई गई थी। इसके बाद शुक्रवार को मरौरी और बरखेड़ा ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शादियां कराई गई। सुबह से ही पंडाल लगाकर तैयारियां पूरी कर ली गई। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से शादी संपन्न कराई गई।

मरौरी ब्लॉक में 19 जबकि बरखेड़ा में 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। उन्हें अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद उपहार के तौर पर वस्त्र, डिनरसेट, कुकर, बर्तन सेट, बैनिटी किट, पाजेब, बिछिया आदि दिए गए। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, खण्ड विकास अधिकारी डा. सुनील कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, बरखेड़ा गन्ना विकास परिषद चेयरमैन राजेश गंगवार, राजू पाठक आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर: राहुल गांधी से पूछताछ पर कांग्रेसियों में उबाल, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार