बरेली: पति की पिटाई से घायल महिला की मौत
अमृत विचार, बरेली। विवाद होने पर पति ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना किला के बांकरगंज निवासी समरुद्दीन का 12 जून की रात पत्नी सोनी (40) …
अमृत विचार, बरेली। विवाद होने पर पति ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना किला के बांकरगंज निवासी समरुद्दीन का 12 जून की रात पत्नी सोनी (40) से विवाद हो गया।
समरुद्दीन ने उसको लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की रात सोनी ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता कदीर ने आरोपी पति समरुद्दीन के खिलाफ थाना किला में एफआईआर दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: जुमे की नमाज के दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के इमामों ने की शांति की अपील
