बरेली: दामोदर पार्क में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को दामोदर पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्ष को केंद्रीय एजेंसी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दामोदर पार्क में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व …

अमृत विचार, बरेली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को दामोदर पार्क में विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्ष को केंद्रीय एजेंसी द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दामोदर पार्क में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बिना वजह ईडी का प्रयोग करके किसी भी विपक्षी दल के नेता को फंसाने की कोशिश करती है। सरकार का ये रवैया चलता रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगा और जेल भरो आंदोलन भी अगर करना पड़ा तो वो भी किया जाएगा। प्रवक्ता पं. राज शर्मा ने कहा कि ये सरकार गलत परिपाटी डालने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, अमजद सलीम एडवोकेट, जुनेद हसन एडवोकेट, डॉ मेहंदी हसन, जिया उर रहमान कमरुद्दीन सेफी, दत्तराम, गुलफाम, सूर्य गांधी, सरदार खां, नेमशेर, सरदार आदित्य सिंह, अलाउद्दीन, याज्जुदिन, अनुज सिंह, इरशाद मंसूरी आदि नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जुमे की नमाज के दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के इमामों ने की शांति की अपील

संबंधित समाचार