बरेली: पहली बार बच्चे को लावारिस फेंकने पर महिला के विरुद्ध रिपोर्ट
अमृत विचार, बरेली। लावारिस हाल में झाड़ियों में मिले नवजात की मौत के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बच्चे को फेंकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद महिला की पहचान की। लावारिस अवस्था में बच्चा फेंकने के मामले में जिले में पहली रिपोर्ट दर्ज की गई …
अमृत विचार, बरेली। लावारिस हाल में झाड़ियों में मिले नवजात की मौत के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बच्चे को फेंकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद महिला की पहचान की। लावारिस अवस्था में बच्चा फेंकने के मामले में जिले में पहली रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला से सीडब्ल्यूसी की टीम पूछताछ कर रही है।
इज्जतनगर पुलिस को 11 जून 2022 को खाली पड़े प्लाट की झाड़ियों में पुलिस को नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला था। बच्चे को रहपुरा चौधरी में रहने वाले इश्तिकार खां ने मिनी बाईपास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला कपड़े में लपेट कर बच्चे को डालती हुई दिख रही थी।
वीडियो में दिख रही औरत की पहचान पुलिस ने सैदा वी पत्नी इकरार खां निवासी रहपुरा चौधरी के रूप में की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस की तरफ से महिला के खिलाफ धारा 317 में एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे पहले भी बच्चों को लावारिश फेंकने की कई घटनाएं हुईं लेकिन जिले में पहली एफआईआर इज्जतनगर थाने में दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: 1500 लोगों के साथ इस्लामिया मैदान में यौमे दुरूद करने की अनुमति
