बरेली: कुतुबखाना पुल के विरोध में पट्टे में खून से लिखेंगे व्यापारी मुख्यमंत्री को चिट्ठी
अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखने का निर्णय किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी इकबाल सिंह बाले ने कहा हम अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। हमारे व्यापार को बचाइए हमें बर्बाद होने से बचाए। कहा समाज के लिए तो मैंने …
अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पुल के विरोध में व्यापारियों ने बैठक कर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखने का निर्णय किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी इकबाल सिंह बाले ने कहा हम अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। हमारे व्यापार को बचाइए हमें बर्बाद होने से बचाए। कहा समाज के लिए तो मैंने अपना खून 107 बार दिया है। अब पुल नहीं बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में व्यापारी अपने खून से माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। बैठक में मोहित चावला, रमेश बत्रा वैभव भसीन, आलोक अग्रवाल, योगेंद्र कश्यप, नितिन अग्रवाल, अभय वैश्य, लकी, सुरेश चंद्र आर्य पटवा, राजकुमार सुमित कश्यप अमित आदि रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: चाइनीज मांझे से कटकर युवक घायल, शहामतगंज पुल पर स्कूटी से जाते समय हुआ हादसा
