आज का राशिफल। 18 जून, 2022
मेष आज अड़ियल रवैया अपनाने से बचें। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज आसानी से पूर्ण हो जायेगा। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र का व्यवधान दूर होगा। वृष आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यावसायिक परेशानियों का …
मेष
आज अड़ियल रवैया अपनाने से बचें। जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज आसानी से पूर्ण हो जायेगा। प्रतिद्वन्द्वियों के ऊपर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र का व्यवधान दूर होगा।
वृष
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यावसायिक परेशानियों का निवारण होगा। गुस्से और तात्कालिक प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मिथुन
अाज घर में अतिथियों के आने से थोड़ी असहजता की स्थिति निर्मित होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा सामंजस्य रहेगा। नई जॉब को लेकर सावधानी रखें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा।
कर्क
आज आपके मूड में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सम्पत्ति निवेश के लिए समय बहुत शुभ है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह
आज सरकारी काम आसानी से पूर्ण हो जायेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। आपका मूड सुबह से बहुत ही अच्छा रहेगा। दार्शनिक चिन्तन में मन लगेगा। चुनौतियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे।
कन्या
आज प्रणय संबंधों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा होगी। बुरी आदतों को सुधारने का प्रयास करें। जॉब में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
तुला
अाज बच्चों के साथ आप बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिन्ता होगी। जल्दबाज़ी में कोई भी काम न करें। किसी से भी बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। परिजनों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आज दांपत्य सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। महिलाओं का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार बेहद मृदु रहेगा। आपके परामर्श से लोगों के कठिन काम भी आसानी से हो जायेंगे।
धनु
आज आपको मित्रता के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। उच्चाधिकारी भी आपकी सहायता करेंगे।
मकर
आज संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। लोग आपके ऊपर मिथ्या आरोप लगा सकते हैं। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। साहस और धैर्य के साथ आपको काम करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करना उत्तम होगा।
कुंभ
आज नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। अपना व्यवहार सन्तुलित रखें। मन में उदासी का भाव पनप सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण आप बड़ी व्यवहारिक चूक कर सकते हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा बनायें रखें।
मीन
अाज नई जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के मध्य परस्पर आकर्षण भाव बढ़ेगा। आपके ऊपर काम की काफी ज़िम्मेदारी रहेगी। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
