मुरादाबाद : जेल से निकलकर जीती प्यार की जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गोकशी के आरोप में जेल गई युवती के जमानत पर छूटते ही हंगामा हो गया। उसे लेने के लिए उसका मंगेतर और बहनें जेल पहुंच गईं। युवती को साथ ले जाने के लिए जूतमपैजार व गुथमगुत्था हुई। यह देख जेल के बाहर मजमा लग गया। काफी देर की कश्मकश के बाद मंगेतर युवती …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गोकशी के आरोप में जेल गई युवती के जमानत पर छूटते ही हंगामा हो गया। उसे लेने के लिए उसका मंगेतर और बहनें जेल पहुंच गईं। युवती को साथ ले जाने के लिए जूतमपैजार व गुथमगुत्था हुई। यह देख जेल के बाहर मजमा लग गया। काफी देर की कश्मकश के बाद मंगेतर युवती को लेकर चला गया।

सात महीने पूर्व गलशहीद पुलिस ने गोकशी के आरोप में सूबी और उसकी बहन कैफेनूर को जेल भेजा था। दोनों बहनों की जमानत हो गई थी। गुरुवार को उनकी रिहाई का परवाना जेल पहुंचा, मगर उसमें कुछ गड़बड़ी हो गई। इस वजह से उनकी जेल से रिहाई नहीं हो सकी। दोनों बहनों को लेने के लिए उनकी बड़ी बहन और सूबी का मंगेतर गुरुवार की शाम से ही जेल के बाहर डेरा डाले हुए थे। युवती को अपने साथ ले जाने के लिए उनके बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई थी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे सूबी और कैफेनूर जेल से रिहा हुईं तो उनकी दो बड़ी बहन और सूबी का मंगेतर सलमान भी जेल के गेट पर पहुंच गया। जेल बाहर निकली सूबी को अपने साथ ले जाने के लिए उनमें कहासुनी होने लगी।

दोनों पक्षों की महिलाओं में जमकर हुई गुथमगुत्था
सूबी की बड़ी बहन का कहना था कि उसकी बहन की सलमान के साथ मंगनी हुई थी, मगर बाद में पता चला कि सलमान का चाल-चलन ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने मंगनी तोड़ दी। इसके बाद भी सलमान उनकी बहन को जबरन साथ ले जाना चाहता है। सूबी की बहनों ने उसे ई-रिक्शा में बैठा लिया। यह देख सलमान भी वहां पहुंच गया। उसने सूबी को ई-रिक्शे से जबरन उतारने का प्रयास किया। इंकार करने पर उसने युवती पर चप्पल बरसा दिए। इसके बाद वह जबरन सूबी को ई-रिक्शे से उतारकर साथ ले जाने लगा। उसकी बहनों ने सूबी को रोकने का प्रयास किया। इस बीच सलमान की पक्ष की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों पक्षों की महिलाओं में जमकर गुथमगुत्था होने लगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : फहीम एटीएम के सीने में दफन हैं गहरे राज

संबंधित समाचार