मुरादाबाद : सीधी सराय में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना गलशहीद क्षेत्र के मोहल्ला सीधी सराय में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को भी हिरासत में ले लिया। मायके वालों का आरोप है कि पति ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव …
मुरादाबाद,अमृत विचार। थाना गलशहीद क्षेत्र के मोहल्ला सीधी सराय में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पति को भी हिरासत में ले लिया। मायके वालों का आरोप है कि पति ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक पांच साल पहले चक्कर की मिलक की रहने वाली फरहीन की शाह बुलाकी की मजार पर सीधी सराय निवासी गुफरान उर्फ सलमान से मुलाकात हुई थी। गुफरान उर्फ सलमान मजदूरी करता है। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। परिजनों के विरोध के बाद भी दोनों ने निकाह किया। गुफरान उर्फ सलमान के परिजनों ने उन्हें रहने के लिए अलग घर दे दिया था। फरहीन के पास दो बेटियां हैं। आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। लव मैरिज करने की वजह से पति के मारपीट करने की शिकायत पर फरहीन के परिवार वाले भी उसकी बात पर ध्यान नहीं देते थे।
आरोप है कि शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे फरहीन ने मायके फोन करके बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। वह उसे मार डालेगा जल्दी से आ जाओ। लेकिन, परिजन नहीं आए। उन्होंने कह दिया कि लव मैरिज की है, तुमको खुद ही अपने मसलों को निपटाना होगा। शनिवार को सुबह सीधी सराय के किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया कि फरहीन की हत्या कर दी गई है। उसका शव फांसी पर लटका हुआ है। पति ने ही फोन करके पुलिस को बुलाया है। जानकारी मिलते ही फरहीन के मायके वाले सीधी सराय पहुंच गए। यहां आकर देखा तो फरहीन की मौत हो चुकी थी। मायके वालों का कहना है कि फरहीन के बेटियां पैदा होने पर पति और उसके अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। इसलिए आए दिन विवाद होता रहता था।
सीओ कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि गुफरान उर्फ सलमान और उसकी पत्नी में विवाद होता रहता था। शनिवार काे सुबह पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बिस्तर पर खून से लथपथ मिला डीएफओ का वाहन चालक, जांच में जुटी पुलिस
