पीलभीत: मौसेरे भाई को अस्पताल भर्ती कराकर लौट रहे किसान की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। बीमार मौसेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराकर उत्तराखंड से बाइक पर सवार होकर लौट रहे जहानाबाद के किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात गश्त पर निकली अमरिया पुलिस को हाईवे पर शव पड़ा मिला तो जानकारी हो सकी। पुलिस ने …
पीलीभीत, अमृत विचार। बीमार मौसेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराकर उत्तराखंड से बाइक पर सवार होकर लौट रहे जहानाबाद के किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात गश्त पर निकली अमरिया पुलिस को हाईवे पर शव पड़ा मिला तो जानकारी हो सकी।
पुलिस ने परिजन से जानकारी जुटाने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव नवदिया बिसेन के रहने वाले 30 वर्षीय उमेश चंद्र पुत्र जानकी प्रसाद खेती करते थे। उनका मौसेरा भाई राजकुमार कई दिनों से बीमार चल रहा है। उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह शुक्रवार को हल्द्वानी गए थे
। मौसेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराकर देर शाम बाइक से अकेले घर के लिए रवाना हुए। इस बीच उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही मौत हो गई। देर रात अमरिया पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सरदार नगर गांव के पास पहुंचते ही शव हाईवे पर पड़ा मिला।
बाइक भी मौके पर ही पड़ी हुई थी। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त की। परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया। उनसे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई गई। उसके बाद शनिवार को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया दिया गया।
इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: एसओ माधोटांडा ने चरित्र पर लगाया लांछन तो महिला ने खाया जहर
