लखनऊ: जूस विक्रेता ने किया जानलेवा हमला, दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
अमृत विचार, लखनऊ। पारा क्षेत्र में रखा जूस खरीदने से मना करने पर जूस विक्रेता ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। आनन-फानन पुलिस घायल को निजी अस्पताल लेकर गई। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से टांके आए हैं। पारा …
अमृत विचार, लखनऊ। पारा क्षेत्र में रखा जूस खरीदने से मना करने पर जूस विक्रेता ने युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। आनन-फानन पुलिस घायल को निजी अस्पताल लेकर गई। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से टांके आए हैं।
पारा थानाक्षेत्र के काकोरी मोड निवासी सोनू मौर्या गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बुद्धेश्वर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के पास दाढ़ी और बाल कटाने के लिए नाई की दुकान पर गया था। इसी बीच गन्ने का जूस बेच रहा एक शख्स अपनी ट्राली को लेकर नाई की दुकान के सामने से निकला। जिसके बाद पीड़ित ने जूस पीने के लिए ट्राली को रुकवा लिया।
पीड़ित का आरोप है जूस बेच रहा युवक रखे हुए जूस को पीड़ित और नाई को देने लगा लेकिन उन्होंने रखे जूस को खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद जूस विक्रेता पीड़ित को अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर जूस विक्रेता पीड़ित से हाथपाई करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि जूस विक्रेता ने धारदार हथियार से पीछे से हमला कर पीड़ित को लहुलहुान कर दिया।
जब लोग पीड़ित की तरफ दौड़े इसी बीच जूस विक्रेता वहां भाग निकला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने से पीड़ित के सिर पर टांके लगे हैं। इसके बाद पीड़ित ने पारा कोतवाली में जूस विक्रेता के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि दो दिन बीते जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
पढ़ें-लखनऊ: गाड़ी ओवरटेक पर दबंगों ने कार सवार पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
