बरेली: पुलिस की निगरानी में होगा इस्लामिया मैदान में आईएमसी का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रदेश में कई जगह बवाल हो चुका है। पुलिस-प्रशासन के लिए रविवार को इस्लामिया मैदान में होने वाला प्रदर्शन बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां द्वारा नूपुर शर्मा …

बरेली, अमृत विचार। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रदेश में कई जगह बवाल हो चुका है। पुलिस-प्रशासन के लिए रविवार को इस्लामिया मैदान में होने वाला प्रदर्शन बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां द्वारा नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर लोगों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। इसे लेकर शहर के कई संवेदनशील इलाकों के साथ ही इस्लामिया मैदान के आसपास फोर्स तैनात कर दी गई है।

आईएमसी प्रमुख को प्रशासन ने 15 सौ लोगों के साथ प्रदर्शन करने की अनुमति दी है, लेकिन भारी संख्या में लोगों के आने की आशंका जताई जा रही है। इस्लामिया मैदान में प्रदर्शन करने की जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर रात अनुमति दी है । प्रशासन ने इसके साथ ही कई शर्तों को रखा है। अनुमति पत्र के अनुसार इस्लामिया मैदान में 15 सौ लोगों से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते हैं । प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर भी नहीं लगाए जा सकेंगे । एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हमारी पुलिस पिकेट अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात है।

पांच एडिशनल एएसपी, 10 सीओ संभालेंगे कमान
रविवार को होने वाले प्रदर्शन के दौरान पांच एडिशनल एएसपी, 10 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 300 सब-इंस्पेक्टर, लगभग 1500 कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सात कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ फोर्स इस्लामिया मैदान में लगाई गई है। इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान के सभी रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। प्रदर्शन 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान आसपास के रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। बिहारीपुर चौकी के आसपास पुलिस की लोगों पर निगरानी रहेगी।

पांच ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेगा शहर
पुलिस विभाग ने शहर पर निगरानी रखने के लिए पांच ड्रोन कैमरों को लगाया है। इस्लामिया मैदान में दो ड्रोन कैमरे जब तक प्रदर्शन चलेगा आसमान से निगरानी करेंगे । तीन ड्रोन कैमरों को अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी रखने के लिए लगाया गया है। एक ड्रोन कैमरा दो से चार किलोमीटर तक के क्षेत्र की निगरानी करेगा। लगभग 400 मीटर ऊंचाई से निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  बरेली: यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में सीजन टिकट सुविधा शुरू होने का इंतजार

 

 

संबंधित समाचार