लखीमपुर-खीरी: बिजली विभाग के अधिकारियों ने 11 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
मैलानी-खीरी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला गौतम नगर में शनिवार को बिजली विभाग के जेई देवेश कुमार पांडे, एसडीओ एन मनोस के नेतृत्व में बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। जिससे नगर के बिजली बकायेदारों में हड़कंप मच गया। टीजी टू संदीप कुमार के निर्देशन में बिजली विभाग मैलानी की संयुक्त …
मैलानी-खीरी, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला गौतम नगर में शनिवार को बिजली विभाग के जेई देवेश कुमार पांडे, एसडीओ एन मनोस के नेतृत्व में बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। जिससे नगर के बिजली बकायेदारों में हड़कंप मच गया। टीजी टू संदीप कुमार के निर्देशन में बिजली विभाग मैलानी की संयुक्त टीम ने सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के 11 कनेक्शन काट दिये, साथ ही बकायेदारों ने छूट को देखते हुए 50 हजार रुपये नगद जमा किए। संदीप कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं से कहा जिस पर भी बिजली का भुगतान बकाया है वह लोग जल्द ही अपना बकाया बिल जमा कर दें।
एक्सियन शैलेंद्र कुमार, जेई देवेश कुमार पांडे ने बिजली उपभोक्ताओं से कहा कि बकायेदारों के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया चलती रहेगी। शाम को मैलानी मेन मार्केट में भी सघन अभियान चलाया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अभी मिल रही छूट से बिजली बिल का संपूर्ण ब्याज माफ होगा। अपना बकाया तीन से छह आसान किस्तों में जमा कर सकते हैं। टीम में विशाल, चंचल, मोहम्मद मियां आदि बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: शाम होते ही जिले से बेगाना हो जाता है भारत नेपाल सीमा का क्षेत्र
