बरेली: जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। विदेश से आई 7 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। वापस जाने से पहले उसकी कोविड जांच हुई जिसकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं 35 साल के डेयरी कारोबारी …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीन संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। विदेश से आई 7 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। वापस जाने से पहले उसकी कोविड जांच हुई जिसकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं 35 साल के डेयरी कारोबारी की रिपोर्ट संक्रमित आई है। जिले में अब तक कुल 13 लोग कोरोना के सक्रिय मरीज है। बीते 48 घंटों में 3 मरीजों का होम आइसोलेशन पीरियड पूरा हो गया है।
इनमें संक्रमण की पुष्टि
राम वाटिका कॉलोनी में रहने वाले जिला अस्पताल की वरिष्ठ फिजीशियन संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्होंने अपनी जांच कराई थी। खुशबू एनक्लेव में रहने वाला परिवार करीब एक सप्ताह पहले दुबई से आया था। दुबई वापस जाने के पहले परिवार ने कोरोना की जांच कराई। इसमें 7 साल की बच्ची संक्रमित है। उस में संक्रमण के लक्षण नहीं है। बच्ची होम आइसोलेशन में है।
पीपल गौटिया में दूध की डेयरी चलाने वाले युवक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। युवक ने बताया कि वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में शहर के अलग-अलग इलाकों में जाता है और कई लोगों से मिलता है। उसने रूटीन में चेकअप कराया था जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोविड सर्विलांस अधिकारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के 13 सक्रिय मरीज है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जनकपुरी में घटिया निर्माण कराया तो नगर आयुक्त को भेजा वीडियो
