बरेली: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुरू की स्नातक में प्रवेश की तैयारी, 25 जून तक दिशा निर्देश हो सकते हैं जारी
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की सोमवार को प्रवेश के संबंध में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद प्रवेश प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि 25 जून …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की सोमवार को प्रवेश के संबंध में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद प्रवेश प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि 25 जून तक प्रवेश संबंधी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। एक दिन पूर्व ही कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कुलसचिव व एजेंसी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश लेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय में महाविद्यालयों को मेरिट के आधार पर छात्रों का पंजीकरण करना होगा। वहीं सबसे अधिक छात्र बरेली कॉलेज में प्रवेश लेते हैं।
बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश नियंत्रक डा. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज ने प्रवेश की पूरी तैयारी कर ली है। पिछली बार की तरह आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। मेरिट संबंधी जानकारी छात्रों को ऑनलाइन ही दी जाएगी। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों ने लगाई गुहार
