Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी की अपील ‘युवा परेशान हैं और सड़कों पर विरोध कर रहे हैं, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जश्न न मनाएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाएं। बतादें कि जहां देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाएं। बतादें कि जहां देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर बवाल जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन  सेलिब्रिट नहीं करने का फैसला लिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रविवार को उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की है। राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक संदेश में कहा कि देश के युवा परेशान हैं और सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को 52 साल के हो गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संचार) जयराम रमेश द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि देश में माहौल इस समय बेहद चिंताजनक है। युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ‘अग्निपथ’ पर बवाल पर प्रगति मैदान से बोले PM – नए काम करने पर मुसीबत झेलनी पड़ती है

संबंधित समाचार