बहराइच: अग्निपथ को लेकर जिले में अलर्ट, जीआरपी के साथ पीएससी के जवान कर रहे स्टेशन की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। सेना भर्ती में अग्निपथ नियम लागू होने के बाद से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन के लोग हैं। बहराइच रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जीआरपी, पुलिस के साथ पीएससी के जवानों के हवाले कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सेना भर्ती …

अमृत विचार, बहराइच। सेना भर्ती में अग्निपथ नियम लागू होने के बाद से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन के लोग हैं। बहराइच रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जीआरपी, पुलिस के साथ पीएससी के जवानों के हवाले कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने सेना भर्ती में अग्निपथ नियम लागू किया है। इसको लेकर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान रेलवे को हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। देशभर में अग्निपथ योजना के युवाओं के द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुचाया जा रहा है।

ऐसे में जनपद बहराइच के रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ प्रदर्शन के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ, यूपी पुलिस,पीएससी,फ़ायर बिग्रेड टीम भारी संख्या में तैनात कर दी गयी है। वंही हर स्थिति से निपटने के लिए बहराइच में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक की ओर से लोगों के लिए पत्र भी जारी कर सतर्क किया जा रहा है।

पढ़ें-बरेली: अग्निपथ योजना के विरोध में हाइवे पर उतरे युवा, पुराने नियमों से भर्ती बहाली की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म