बहराइच: प्रार्थना सभा की आंड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुये ग्रमीणों ने किया प्रदर्शन
जरवल रोड/बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में तपे सिपाह गांव में ईसाई मिशनरियों की ओर से प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने प्रार्थना सभा बंद करा दी है। कुछ लोगों को हिरासत में …
जरवल रोड/बहराइच। जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में तपे सिपाह गांव में ईसाई मिशनरियों की ओर से प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने प्रार्थना सभा बंद करा दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईसाई मिशनरियों के एजेंटों पर प्रार्थना सभा आयोजित करने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए ग्राम सभा तपे सिपाह के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को इसाई मिशनरियों के एजेंट गाँव के लोगों को इकट्ठा कर प्रार्थना करने और लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार जरवल मौके पर पहुँच कर प्रार्थना सभा बंद करा दिया है। लोगों के मुताबिक जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम तपेसिपाह में विगत 5 वर्षों में प्रार्थना सभा में जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और उनकी आस्था प्रभु ईसा मसीह में होती दिख रही है।
जिसपर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर इसाई मिशनरियों के प्रार्थना सभा का विरोध किया तथा जरवल रोड पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों की सूचना पर जरवल रोड पुलिस ने पहुंचकर प्रार्थना सभा में इकट्ठा हुए करीब 4 दर्जन लोगों से पूछताछ की। धर्म परिवर्तन की सूचना पाकर नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार भी पहुंच गए उन्होंने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की विजय कुमार ने बताया कि प्रार्थना सभा बंद करवा दिया गया है।
जिनको प्रार्थना करनी है वह अपने घरों पर करें किसी के घर पर सामूहिक रूप इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। महंत कृष्ण कुमार मिश्रा, संतोष यादव, शिवाजी गुप्ता, राजेश, पराग नारायण यादव, अनिरुद्ध प्रसाद गौतम, सत्तन प्रसाद यादव, महेश चंद्र निषाद, मनोज कुमार, संदीप कुमार, सत्य कुमार, नंदराम, अरुण गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने जरवल रोड थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: मौलाना तौकीर रजा का प्रदर्शन, बैनर-पोस्टर और नारेबाजी करते हुए पहुंचे लोग
