महाराष्ट्र में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, पांच घंटे बाद निकाला गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे वर्तक नगर इलाके में हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मचान में फंस गया था और …

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे वर्तक नगर इलाके में हुई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मचान में फंस गया था और दमकलकर्मियों और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के कर्मचारियों को शव निकालने में पांच घंटे से अधिक समय लगा।

ठाणे नगर निकाय के आरडीएमसी प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि पीड़ित आशीष चव्हाण 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत से गिर गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मजदूर इमारत से लोहे की कुछ छड़ों पर गिर गया, जो उसके शरीर के आर-पार हो गई थी।’’ स्थानीय दमकलकर्मी, आरडीएमसी कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लोहे की छड़ों को गैस कटर से काटा और करीब साढ़े पांच घंटे के बाद शव को बाहर निकाल पाए। बाद में, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि वर्तक नगर पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- असम में कुदरत का कहर जारी, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हुई

संबंधित समाचार