अयोध्या: न्यूजीलैंड में पायलट की ट्रेनिंग लेगा अकरम खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सोहावल ब्लाक के पूर्व प्रमुख फिरदौस अहमद खान का बेटा अकरम खान न्यूजीलैंड में पायलट की ट्रेनिंग करेगा। इसके लिए उसे सोमवार को यहां से रवाना किया गया। अकरम बीकापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान के भतीजे हैं। उनका चयन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एयरलाइन अकादमी में पायलट कोर्स के लिए …

अयोध्या। सोहावल ब्लाक के पूर्व प्रमुख फिरदौस अहमद खान का बेटा अकरम खान न्यूजीलैंड में पायलट की ट्रेनिंग करेगा। इसके लिए उसे सोमवार को यहां से रवाना किया गया। अकरम बीकापुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान के भतीजे हैं। उनका चयन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एयरलाइन अकादमी में पायलट कोर्स के लिए हुआ है।

परिवार वालों के मुताबिक मेधावी अरकम खान अपने बचपन से ही पायलट बनना चाहता था। यहां वह शुरुआती शिक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए मुंबई के लोनावाला स्थित कैथिडरील स्कूल में पढ़ाई की। पूर्व ब्लाक प्रमुख फिरदौस खान ने बताया कि उनका पुत्र बचपन से ही उड़ान भरने के सपने देखता था। उसकी रुचि को देखते हुए परिवार ने निर्णय लिया उसे इस कोर्स से संबंधित अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाएगी, जिसके तहत न्यूजीलैंड की अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आवेदन किया गया था, जिसमें उसका चयन हो गया।

मेधावी अकरम की रवानगी को लेकर परिवार की ओर से उसकी कामयाबी के लिए दुआएं की। इस मौके हाजी सरफराज खान, सपा जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, अजय रावत, खुर्शीद खान, शोएब खान,एशात खान, जावेद खान, शोएब खान, नफीस प्रमुख रुप में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सत्याग्रह करते हुए जायेंगे सोनिया व राहुल ईडी के दफ्तर: सचिन पायलट

संबंधित समाचार