खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर ,दो की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,हैदरगढ़, बाराबंकी। एक बड़े सड़क हादसे में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार आकर ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठी दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया ,जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद …

अमृत विचार,हैदरगढ़, बाराबंकी। एक बड़े सड़क हादसे में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार आकर ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे बस में बैठी दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया ,जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।

बस चालक अखिलेश कुमार और परिचालक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि बीती रात वो शाहगंज से 50 सवारियां बस पर बैठा कर दिल्ली जा रहा था। तभी रास्ते में तकरीबन ग्यारह बजे कोतवाली हैदरगढ़ अंतर्गत लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित भिखरा गांव के निकट मिश्रा ढाबा पर खाना खाने के लिए हम लोगों ने बस को सड़क किनारे रोक दिया।

इस दौरान बस पर सवारियां बैठी रही। तभी अचानक सुल्तानपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने खडी बस में पीछे से जोर से टक्कर मार दी। जिसमें लखनऊ के जेपी नगर आलमबाग की रहने वाली गायत्री पत्नी श्रीकांत मिश्रा और जिला संभल के रज्जन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी हैदर गढ़ में भर्ती कराया और ट्रक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत, 2 घायल

संबंधित समाचार