हरदोई में बंदरों से परेशान है खाकी, पुलिस की टोपी लेकर भागा बंदर, वीडियो हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शरारती बंदरों ने खास तौर पर खाकी को परेशान कर रखा है। एक बंदर पुलिस दीवान की टोपी ले भागा। हालांकि तमाशे के बाद कुछ देर की दौड़-भाग करते हुए टोपी को बंदर के चंगुल से छुड़ाया जा सका। शरारती बंदर की इस तरह की हरकत सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो …

हरदोई। शरारती बंदरों ने खास तौर पर खाकी को परेशान कर रखा है। एक बंदर पुलिस दीवान की टोपी ले भागा। हालांकि तमाशे के बाद कुछ देर की दौड़-भाग करते हुए टोपी को बंदर के चंगुल से छुड़ाया जा सका। शरारती बंदर की इस तरह की हरकत सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही।

दरअसल हुआ साण्डी थाने में तैनात दीवान अपनी टोपी उतार कर किसी फरियादी से उसकी बात सुनने लगा था। इसी वहां पहुंचा बंदर टोपी उठा ले गया। वहां मौजूद पुलिस के जवान उस शरारती बंदर के पीछे दौड़ पड़े। काफी कोशिशों के बाद दीवान को उनकी टोपी मिल सकी। यही वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इससे पहले इसी तरह का एक शरारती बंदर हरपालपुर थाने में जा पहुंचा। वहां एसएचओ की मेज़ एक रखा मोबाइल उठा ले गया था।

इससे पहले चार दिन की बात एसएचओ हरपालपुर की मेज़ पर किसी फरियादी का मोबाइल रखा हुआ था। इसी बीच वहां पहुंचे बंदर मोबाइल ले भागा। पुलिस के जवानों ने कड़ी मेहनत-मशक्कत के बाद किसी तरह फरियादी का मोबाइल बंदर के चंगुल से छुड़ाया जा सका। शरारती बंदरों की इस तरह की शरारत सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल तीनों छात्रों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार