बरेली: बिना बारिश के ही मौसम हुआ सुहावना, 26 जून तक ठंडा रहेगा मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते सात दिनों में पारा सात डिग्री लुढ़कने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री था तो वहीं अब 35.7 डिग्री होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अभी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद जता रहे हैं। …

बरेली, अमृत विचार। बीते सात दिनों में पारा सात डिग्री लुढ़कने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री था तो वहीं अब 35.7 डिग्री होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अभी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद जता रहे हैं।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को 35.7 अधिकतम तथा 25.4 न्यूनतम तापमान रहा। सुबह 73 प्रतिशत आर्द्रता तथा दोपहर में 42 प्रतिशत रही। इसके साथ ही 4.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने भी मौसम को ठंडा बनाए रखा। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम से चल रही हवाएं मौसम को ठंडा बनाए रखने में सहायक हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी 26 जून तक इसी तरह का ही मौसम रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- बरेली: रामपुर रोड हाईवे पर कई महीनों से टूटी पड़ी पानी की पाइप लाइन, शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं ली सुध

संबंधित समाचार