बरेली: गन्ना किसानों का 3.05 करोड़ बकाया, जारी होगा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे अर्से से गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बहेड़ी, नबावगंज व सेमीखेड़ा चीनी मिलों का करीब 3.05 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चीनी मिल संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में विकास भवन …

बरेली, अमृत विचार। लंबे अर्से से गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बहेड़ी, नबावगंज व सेमीखेड़ा चीनी मिलों का करीब 3.05 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। सीडीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चीनी मिल संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

हाल ही में विकास भवन में आयोजित हुए किसान दिवस में गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान कराए जाने की बात अधिकारियों के समक्ष रखी थी। इस पर जिम्मेदारों की ओर से जल्द ही भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ जग प्रवेश ने गन्ना मिल संचालकों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ ने बताया कि भुगतान के मामले में सबसे फिसड्डी बहेड़ी चीनी मिल है, इस पर 185 करोड़ 99 लाख रुपये बकाया है। जबकि नवाबगंज की ओसवाल मिल पर 78 करोड़ 56 लाख व सेमीखेड़ा मिल पर 41 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है। भुगतान के लिए मिलों के संचालकों को नोटिस जारी किए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: संविदा कर्मियों ने जेई को पीटा, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

संबंधित समाचार