Russia Ukraine War: रूस बना चीन के लिए सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता, पिछले एक साल में 55 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस ने अपने खिलाफ अमेरिका ,ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन(ईयू) के प्रतिबंधों के बीच चीन को सस्ती दरों पर कच्चा तेल देना शुरू कर दिया है और इस तरह वह चीन के लिए अब सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। बीबीसी के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में रूस से होने वाले …

मॉस्को। रूस ने अपने खिलाफ अमेरिका ,ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन(ईयू) के प्रतिबंधों के बीच चीन को सस्ती दरों पर कच्चा तेल देना शुरू कर दिया है और इस तरह वह चीन के लिए अब सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है। बीबीसी के अनुसार आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में रूस से होने वाले तेल आयात में पिछले एक साल में 55 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और मई में यह रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव्स ऑफ कस्टम्स ने कहा कि यह आयात पूर्वी सर्बिया प्रशांत महासागर पाइपलाइन और रूस के यूरोपीय हिस्से में स्थित तथा सुदूर पूर्वी बंदरगाहों से आये तेल के जहाजों की मदद से चीन पहुंचता है। इससे पहले चीन सर्वाधित तेल आयात सऊदी अरब से किया करता था लेकिन वर्तमान में वह दूसरे नंबर पर खिसक गया है और रूस चीन के लिए तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है।

चीन की बड़ी बड़ी तेल कंपनियां रूस से तेल खरीद रहीं हैं क्योंकि रूस बेहत सस्ती दरों पर उन्हें तेल मुहैया करा रहा है। एक ओर रूस से चीन को तेल का आयात तेजी से बढ़ा है तो दूसरी ओर कछ ही माह पहले दाेनों देशों से कहा था कि उनकी दोस्ती की कोई सीमा नहीं है। गौरतलब है कि 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा शुरू किये गये सैन्य अभियान के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने कहा था कि वह रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगायेंगी और यूरोपीय संघ ने कहा था कि वह रूस से होने वाली गैस की आपूर्ति पर अपनी निर्भरता समाप्त करने के प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- नई डिज्नी पिक्सर फिल्म में, समय बदल जाता है; क्या समय यात्रा वास्तविक है, या सिर्फ विज्ञान कथा

संबंधित समाचार