रामपुर : ‘सरकार ने सभी वर्गों के लिए ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया’
रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर आए कारागार विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने तिलक नगर स्थित कार्यालय पर उनका ढोल नगाड़े और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वोटरों को जागरूक करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने …
रामपुर, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर आए कारागार विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने तिलक नगर स्थित कार्यालय पर उनका ढोल नगाड़े और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वोटरों को जागरूक करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए पूर्णतया ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया गया है। आगे भी इसी ईमानदारी और कर्मठता के साथ सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा।
तिलक कालोनी स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सात लोक सभा से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का आव्हान किया।साथ ही 23 जून को होने वाले लोकसभा उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करते हुए कहा कि जलपान से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करना अनिवार्य है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ हस्तिनापुर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, राजीव लोचन, कमल प्रजापति, हरीश प्रजापति, महेश प्रजापति, सलविंदर विराट,अनवर अली,नफीस कादरी, महबूब अली, अथरखान, अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी वोटरों को कमल के फूल के निशान पर बटन दबाकर वोट करने के लिए जागरूक किया गया।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : ‘देश को नफरत, बर्बादी की और ले जाने वाले कर रहे विश्व गुरु बनाने की बात’
