लखनऊ: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात कराने की कोशिश
अमृत विचार लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र की युवती ने काकोरी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी और गर्भपात करवाने की कोशिश की। युवती की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी …
अमृत विचार लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र की युवती ने काकोरी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी और गर्भपात करवाने की कोशिश की। युवती की शिकायत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
काकोरी निवासी अलका (काल्पनिक नाम) मड़ियांव इलाके में किराए के घर में रहती हैं। अलका का आरोप है कि 17 अक्टूबर 2021 को सैदपुर अहोरी काकोरी निवासी कुलदीप बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया, वहां करीब 25 दिन अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया।
युवती के घरवालों ने काकोरी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद कुलदीप अपने घर वालो के साथ युवती को लेकर काकोरी थाने पहुंचा और युवती के साथ शादी करने का वादा किया। इसके बाद कुलदीप युवती के साथ मड़ियांव में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
युवती का आरोप है कि कुलदीप शादी के बाद उसके साथ मारपीट व झगड़ा शुरू कर दिया। फरवरी 2022 में युवती की तबीयत खराब हुई, डॉक्टर को दिखाने पर उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। युवती ने गर्भवती होने की बात जब कुलदीप को बताई।
आरोप है कि इसके बाद कुलदीप ने उसके साथ मारपीट करते हुए दवा देकर गर्भपात कराने की कोशिश। इसके बाद कुलदीप पीड़िता को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने मड़ियांव थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें- बहराइच: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की तहरीर पर केस दर्ज
