बहराइच: असलहा दिखाकर दबंगई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। वैशनपुरवा गांव में एक वृद्ध महिला के साथ दबंगों ने अभ्रद्रता करते हुए जमकर असलहा का प्रदर्शन किया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य तीन फरार चल रहे हैं। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वैशनपुरवा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की जमीन …

बहराइच। वैशनपुरवा गांव में एक वृद्ध महिला के साथ दबंगों ने अभ्रद्रता करते हुए जमकर असलहा का प्रदर्शन किया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि अन्य तीन फरार चल रहे हैं। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वैशनपुरवा गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की जमीन पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं।

इसी को लेकर रविवार शाम को दबंग पहुंचे। सभी ने वृद्ध महिला को अपशब्द कहे। साथ ही असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता विधवा महिला की तहरीर पर चार दबंगों पर मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि अंग्रेज सिंह, इंसपेक्टर सिंह,पुतान सिंह व जंगली सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अंग्रेज सिंह को असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

संबंधित समाचार