देवरिया: बलिस्टर यादव हत्याकांड के छह अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खामपार क्षेत्र में हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहे को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि 11 मई को क्षेत्र के ततायर बुजुर्ग गांव निवासी बलिस्टर यादव की उनके नवनिर्मित …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खामपार क्षेत्र में हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहे को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि 11 मई को क्षेत्र के ततायर बुजुर्ग गांव निवासी बलिस्टर यादव की उनके नवनिर्मित दुकान के सामने अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे।

उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को घटना में वांछित नीतीश कुशवाहा और पंकज कुमार को क्षेत्र के परसौनी दीक्षित मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 9 एमएम की पिस्टल एक जिन्दा कारतूस और मोटर साईकिल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर चार अन्य आरापियों भीम कुशवाहा, संजीव कुमार कुशवाहा, बादल कुशवाहा और अमरेंद्र कुमार सिंह को क्षेत्र के चकिया कोठी के पास से एक कार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों को आज जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: असलहा दिखाकर दबंगई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार