हरदोई: भाजपा विधायक ने सरकार से किया सवाल, कहा- कैसे बनेंगे अमृत सरोवर?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने एक बार फिर बेबाक बयानबाजी करते हुए भगवा खेमे में हलचल पैदा कर दी है। अमृत सरोवर योजना पर सवाल उठाने वाले भाजपा विधायक ने केन्द्र सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया …

हरदोई। सरकार में रहते हुए सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने एक बार फिर बेबाक बयानबाजी करते हुए भगवा खेमे में हलचल पैदा कर दी है। अमृत सरोवर योजना पर सवाल उठाने वाले भाजपा विधायक ने केन्द्र सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर सरकार की योजनाओं को सफेद हाथी बता डाला।

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश अक्सर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर देश व प्रदेश सरकार पर हमलावर होते दिखाई देते हैं।अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा जैसी कई योजनाओं को सिर्फ और सिर्फ हाथी के दांत साबित होना बताया। भाजपा विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि कैसे बनेंगे अमृत सरोवर?

आगे कहा है कि कोई भी उच्चधिकारी इसके लिए वित्तीय मंज़ूरी देने के लिए राज़ी नहीं है। अमृत सरोवर के नाम से अलग से कोई बजट नहीं है। भाजपा विधायक ने सच्चाई से सामना कराते हुए आगे लिखा है कि अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन किए गए तालाबों में काम बंद है। इससे पहले भी भाजपा विधायक पहले भी इसी तरह की बयानबाज़ी करते हुए भाजपा सरकारों को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हैं। उनकी बयानबाज़ी से भगवा खेमे में काफी हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें:-काशीपुर: अमृत सरोवर योजना के तहत 99.23 लाख से पुनर्जीवित होंगे पांच तालाब

संबंधित समाचार