बरेली: सेंट्रल जेल में सजा काट रहे 27 लोगों ने पास की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसक उनसे गुनाह हो गया हो और सजा भी हो गई हो, लेकिन शिक्षा का अधिकार सबको है। जेल में रहकर ऐसे तमाम लोग हैं जो पढ़ाई करते हैं। ऐसे ही सजा काट रहे 27 लोगों ने जेल में रहकर पढ़ाई की और हाईस्कूल और 12वीं की परीक्षा को पास किया। शनिवार …

बरेली, अमृत विचार। बेसक उनसे गुनाह हो गया हो और सजा भी हो गई हो, लेकिन शिक्षा का अधिकार सबको है। जेल में रहकर ऐसे तमाम लोग हैं जो पढ़ाई करते हैं। ऐसे ही सजा काट रहे 27 लोगों ने जेल में रहकर पढ़ाई की और हाईस्कूल और 12वीं की परीक्षा को पास किया।

शनिवार को आए यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा जहां कई जिले के कई लड़कों और लड़कियों ने टॉप कर खुशियां मनाईं। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने गुस्से में संगीन अपराध कर दिया, और सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। बरेली सेंट्रल जेल में ऐसे 27 कैदियों ने वहां सजा काटने के दौरान पढ़ाई की और हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की।

हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वालो में अजय कुमार, प्रकाश, निजामुद्दीन, सत्यवीर, किशन पाल, शत्रोहन, भागीरथ, सर्वेश कुमार, वेद प्रकाश, वहाजुद्दीन, जगदीश और रेहान अहमद शामिल हैं। वहीं 12वीं की परीक्षा में जसोद चौधरी, सर्वेश सिंह, चंद्रकिरण, पवन सिंह, शाहिद, अशोक, नूर मोहम्मद, उदय भान सिंह, नानू, धर्मवीर, महकार, जगदीश, विनोद कुमार वर्मा, शिशुपाल सिंह, चरण सिंह, फहीम और वह वहाजुद्दीन शामिल हैं।

परीक्षा पास करने वालों में अधिकतर लोगों को आजीवन कारावास हुआ है। ऐसे में सबसे दूर होकर पढ़ाई करना मुश्किल होता है, लेकिन जेल प्रबंधन ने इनकी हरसंभव मदद की। आगे भी इनकों प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे ये अपनी रोजी रोटी कमा सके-आरएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल।

यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीज हुए परेशान

संबंधित समाचार