बरेली: गंदगी में रहने को मजबूर हैं वीर सावरकर नगर के लोग
बरेली, अमृत विचार। अंबिका विहार फेज 3 वीर सावरकर नगर के लोग सड़क के गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। दो वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। कॉलोनी की सड़क पर नालियों व गटर …
बरेली, अमृत विचार। अंबिका विहार फेज 3 वीर सावरकर नगर के लोग सड़क के गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। दो वर्षों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ। कॉलोनी की सड़क पर नालियों व गटर का पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान लोग प्रतिदिन गिरकर घायल भी होते रहते हैं।
वहीं गंदा पानी सड़कर बदबू फैलाने के साथ ही कीड़े व मच्छरों का बसेरा भी बन गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। लोग नगर निगम, मेयर और विधायक के तीन-तीन बार चक्कर लगाकर थक चुके हैं। उनकी शिकायत एक से दूसरी जगह बढ़ाने के अलावा अभी तक धरातल पर कोई भी सुध नहीं लिया गया। लोगों ने बताया कि विधायक से इस समस्या का समाधान के लिए रविवार को फिर से शिकायत की गई।
उन्होंने नगर आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर समाधान कराने का भरोसा दिया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सड़क व नाली का आधा-अधूरा निर्माण डूडा के तहत किया गया। सड़क नाली से नीचे होने की वजह सें घरों के गंदा पानी घर में घुसने के साथ ही पेयजल के पाइप में रिसाव होकर मिल जाता है, जिससे समस्या और भी विकराल हो गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी से डॉक्टर गायब, मरीज हुए परेशान
