बाराबंकी: रात के अंधेरे में काट रहे थे पेड़, ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जहां एक ओर सरकार प्रति वर्ष पौधों को रोपित करने में जी जान से जुटी है। वहीं वन विभाग की मदद से भरे भरे पेड़ों पर वन माफियाओं का आरा चल रहा है ताजी घटना रामसनेही घाट की है। पूरा मामला सुखीपुर गांव का है जहां अनिल गुप्ता पुत्र प्रेम गुप्ता के आम की …

बाराबंकी। जहां एक ओर सरकार प्रति वर्ष पौधों को रोपित करने में जी जान से जुटी है। वहीं वन विभाग की मदद से भरे भरे पेड़ों पर वन माफियाओं का आरा चल रहा है ताजी घटना रामसनेही घाट की है। पूरा मामला सुखीपुर गांव का है जहां अनिल गुप्ता पुत्र प्रेम गुप्ता के आम की बाग पर लकड़ी के ठेकेदार अकील अहमद जो कि करमुल्ला दादरा सफदरगंज का रहने वाला है।

रात में लकड़ी कटवा रहा था। तभी ग्रामीणों ने बिना अनुमति फलदार वृक्ष काटने की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। मौक़े पर उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव अपने दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर लेबर कुल्हाड़ी, रस्सी छोड़ कर वहां से भाग निकले।

पुलिस ने वहां से छोटे बड़े मिलाकर 25 बोटें बरामद किये। जब पेंड़ के जड़ की नाप की गई तो तीन मीटर गोलाई व 30 फिट लम्बाई पाई गई। पुलिस ने परमिशन के बारे में जानकारी ली तो पता चला सुखीपुर गांव में किसी आम के बाग की परमिट नहीं जारी हुआ है। पुलिस ने बाग के मालिक अनिल गुप्ता व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी में नहीं दिखा भारत बंद का असर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

संबंधित समाचार