राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं यशवंत सिन्हा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव अब से अगले कुछ दिनों में होने वाला है ऐसे में पद के उम्मीदवारों पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम तय माना जा रहा है। दरअसल, यशवंत सिन्हा आज विपक्ष की बैठक में शामिल …

नई दिल्ली। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव अब से अगले कुछ दिनों में होने वाला है ऐसे में पद के उम्मीदवारों पर सब की निगाहें टिकी हुई हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा का नाम तय माना जा रहा है। दरअसल, यशवंत सिन्हा आज विपक्ष की बैठक में शामिल होने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव के लिए विपक्ष आज दोपहर 2.30 बजे की बैठक होगी जिसमें यशवंत शामिल होंगे। वहीं, इस बैठक में शामिल होने से पहले यशवंत ने ट्वीट कर कहा कि, जो सम्मान और प्रतिष्ठी दी उसके लिए मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रिया करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि, अब वो वक्त आ गया है जब पार्टी से हटकर एक बड़े उद्देश्य के लिए काम करना है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल पर बोले संजय राउत- उद्धव सरकार पर कोई संकट नहीं…

संबंधित समाचार