अब राजभवन में करिये योग और सुबह की सैर , राज्यपाल ने दी यह बड़ी सौगात
लखनऊ ,अमृत विचार। आमतौर पर कुछ ख़ास दिनों को छोड़कर आम आदमी के लिए बिना कारण राजभवन में प्रवेश करना संभव नहीं है। लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के दरवाज़े आम आदमी के लिए खोल दिए हैं। यहां आम लोग रोज सुबह 5 से 7 …
लखनऊ ,अमृत विचार। आमतौर पर कुछ ख़ास दिनों को छोड़कर आम आदमी के लिए बिना कारण राजभवन में प्रवेश करना संभव नहीं है। लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के दरवाज़े आम आदमी के लिए खोल दिए हैं। यहां आम लोग रोज सुबह 5 से 7 बजे तक सुबह की सैर और योगाभ्यास कर सकेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इसका ऐलान किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन का परिसर बहुत बड़ा है , यहां तरह-तरह के पेड़-पौधे और साफ़ वातावरण है। इसका लाभ बेहद सीमित है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूँ कि इसका फायदा आम लोगों को भी मिले। उन्होंने कहा कि सुबह 5 से 7 बजे तक यह योग, योगाभ्यास के लिए, मार्निंग वॉक के लिए राजभवन आम जनता के लिए खुला रहेगा। उन्होंने कहा इस निश्चित समय में आप लोग घूमिए, वॉक करिए, व्यायाम करिए, योगाभ्यास करिए और अपने जीवन को स्वास्थ्यमय बनाइए।
राज्यपाल ने कहा कि सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। मैं खुद इसका पालन करती हूं। 10 बजे के बाद जागना ही नहीं, सो ही जाती हूं। निरोग रहने का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि दिन भर में 8 किलोमीटर चलता, शुद्ध आहार खाना चाहिए। हमें खुद, परिवार और समाज के लिए संकल्प लेना होगा।
बताते चलें कि कोविड की वजह से राजभवन में पिछले दो साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम नहीं हो पाया था। आज राज्यपाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि दो साल के अंतराल के बाद आज राजभवन योगाभ्यास में लीन हो गया। आज का दिन हमारे और पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन है।
यह भी पढ़ें –आगरा: डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
