पाकिस्तान के अस्पताल में प्रेग्नेंट महिला से क्रूरता, डॉक्टरों ने बच्चे का सिर काटकर गर्भाशय में छोड़ा!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। प्रांत के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान उसके बच्चे का सिर काटकर उसके गर्भ में ही छोड़ दिया। इसके बाद 32 वर्षीय हिंदू महिला की जान …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला के लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। प्रांत के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान उसके बच्चे का सिर काटकर उसके गर्भ में ही छोड़ दिया। इसके बाद 32 वर्षीय हिंदू महिला की जान जाते-जाते बची।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना पर सिंध की सरकार ने सख्ती दिखाते हुए घटना की तह तक जाने के लिए एक मेडिकल इंक्वायरी बोर्ड का गठन किया है। जमशोरो शहर में लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (LUMHS) के स्त्री रोग इकाई के प्रमुख, राहील सिकंदर ने कहा, ‘भील हिंदू महिला थारपारकर जिले के एक दूर-दराज के गांव की है। वो अपने इलाके के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में गई थी, लेकिन वहां कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं था। अनुभवहीन कर्मचारियों ने अपनी लापरवाही से महिला को बहुत नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि सिंध सरकार ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। RHC के कर्मचारियों ने रविवार को की गई सर्जरी में शिशु का सिर मां के गर्भ में ही काट दिया और उसे गर्भाशय के अंदर ही छोड़ दिया।
राहील ने बताया कि बाद में महिला का परिवार उसे LUMHS ले आया, जहां शिशु के बाकी शरीर को मां के गर्भ से निकाला गया, जिससे महिला की जान बच गई। सिकंदर ने बताया कि बच्चे का सिर अंदर फंसा हुआ था और मां का गर्भाशय फट गया था। उन्हें उसकी जान बचाने के लिए उसका पेट खोलना पड़ा।
ये भी पढ़ें : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा- ‘योग की शक्ति, एकता की शक्ति है’
