भारतीय वायुसेना ने जारी की रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें कब और कैसे होगी अग्निवीरों की भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सेना में नई भर्ती स्कीम के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच थलसेना के बाद अब वायुसेना ने भी अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. वायुसेना में अग्निवीरों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं है। इसमें फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी अनिवार्य होना चाहिए। वायुसेना में …

नई दिल्ली। सेना में नई भर्ती स्कीम के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच थलसेना के बाद अब वायुसेना ने भी अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है. वायुसेना में अग्निवीरों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं है। इसमें फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी अनिवार्य होना चाहिए।

वायुसेना में अग्निवीरों के लिए 24 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और 5 जुलाई तक चलेगा। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन तरीके से होगी। इसकी परीक्षा 24 जुलाई को होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता 12वीं मांगी गई है, जिसमें अभ्यार्थी के पास मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश अनिवार्य हो। इसके साथ ही, इंग्लिश में पचास प्रतिशत अंक अनिवार्य किया गया है।

या फिर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिक/इलैक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स/ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉज/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी सरकार मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट से होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अग्निपथ योजना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल, केंद्र सरकार ने किया अनुरोध, कहा- बिना उसका पक्ष सुने मामले में कोई भी एक तरफा आदेश न दिया जाए

संबंधित समाचार