बहराइच: किसान पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर अन्य लोग दौड़े। तब किसान को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया …
अमृत विचार, बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर अन्य लोग दौड़े। तब किसान को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर गया। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सटे गांवों में बाघ और तेंदुए का हमला जारी है। मंगलवार सुबह आठ बजे कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी बदलू पुत्र बिरजू बहेलिया खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर एक बाघ आ गया। बाघ ने किसान के सिर को जबड़े में पकड़ लिया। बाघ के हमला करते ही किसान ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया।
आसपास के अन्य लोग दौड़े। इस पर बाघ किसान को नोचकर भाग गया। घायल किसान को सीएचसी मोती पुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। बाघ के हमले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। लेकिन सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
पढ़ें-बहराइच: बच्चे पर बाघ ने किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
